ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हुआ हाथ में फ्रैक्चर, बाइक हुई चकनाचूर
उपदेश टाइम्स समाचार
एटा।शनिवार को प्रात लगभग 10: 00 बजे थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर के समीप ट्रॉली में चंबल भरकर बिना लाइट जलाऐ लापरवाही से ड्राइव कर ले जा रहे ट्रैक्टर सवार द्वारा एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा, उसके द्वारा तत्काल 112 डायल पुलिस को फोन कर सूचना दी गई ! पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक को मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया है! चिकित्सकों ने बताया कि उसके हाथ के पंजे में तीन जगह फ्रैक्चर आया है, जिसका उपचार ऑर्थोपेडिक सर्जन की देखरेख में चल रहा है ! दुर्घटना में घायल हुए थाना रिजोर क्षेत्र के कस्बा रिजोर निवासी शीलेंद्र कुमार पुत्र सुरेश शाक्य ने बताया कि वह सकीट से मलावन की ओर अपनी बाइक नंबर यूपी 82 एवी 8972 से जा रहे थे , कि तभी थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर के समीप मलावन से आ रहे ट्रैक्टर द्वारा लापरवाही से चलाते हुए उनको टक्कर मार दी गई ! उन्होंने बताया कि यदि वह हेलमेट न पहने होते तो आज उनकी जान चली जाती !

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 