कोंच में बूथों पर जानकारी देते विधायक मुलचंद निरजंन, विधायक ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण ,बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य का लिया जायजा
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। निर्वाचन आयोग के निर्देशन में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा की और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता वोट देने से वंचित न रहे, इसके लिए कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने बूथों पर मौजूद बीएलओ से फार्म-6 सहित अन्य प्रपत्रों से संबंधित आंकड़ेवार जानकारी ली। साथ ही मतदाता सूची को पढ़कर सुनाने, छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनका फार्म-6 शीघ्र भरवाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को फार्म-6 भरवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक नए पात्र मतदाता सूची में शामिल हो सकें।
उन्होंने तहसील परिसर स्थित मतदान बूथ सहित नगर के अन्य कई बूथों का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार उर्फ शीलू, बाबूराम पाल, धर्मेंद्र राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई 