कमालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी 25000 इनामी शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद थाना पुलिस कमालगंज ने एक बहुत बड़ी कामयाबी प्राप्त की एक साथ अपराधी को गिरफ्तार किया जिसमें शासन ने राज किशोर पर 25000 का इनाम घोषित किया था आज कमालगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है अपराधी राजकिशोर को घायल कर दिया जिसके पैर में गोली लगी जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज पुलिस बीती रात लेन गांव नगला खेमा रेंगाई की के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति का सामना हुआ तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उस शातिर अपराधी ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली मार दी और वह घायल हो गया पुलिस ने उसे पकडा उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि कमालगंज के ग्राम बलीपुर निवासी राजकिशोर लोधी पुत्र तेज सिंह अपना पता बताया उसके पास 315 बोर का तमंचा खोखा भी बरामद किए गए पुलिस ने घायल अवस्था में कमालगंज अस्पताल लेकर गए जहां उसका डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जानकारी के अनुसार राजकिशोर ने गौसपुर रोड पर स्थित दुकान का ताला तोड़कर सोलर प्लेटे बार दाना की चोरी भी इसके द्वारा की गई थी क्षेत्राधिकार अमृतपुर संजय वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी की चेकिंग के अभियान के दौरान कमालगंज थाना पुलिस का इनामी अपराधी राज किशोर से आमना सामना हुआ राजकिशोर ने पुलिस पर गोली चलाई जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई पैर में गोली लगने से राजकिशोर घायल हो गया तथा थाना कमालगंज के अलावा थाना नवाबगंज एवं शमशाबाद में चोरी की घटनाएं में इसको पुलिस तलाश कर रही थी जिसे यह आज कमालगंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 