सुपर स्पेशिलिटी के दो वर्ष पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दो वर्षो में 3,76,334 मरीज ओपीडी में, 20 हजार के सफल ऑपरेशन, जल्द ही लिवर ट्रांसप्लांट की होगी शुरूआत।
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जीएसवीएम मेडिकल कालेज से सम्बंद्ध हैलट अस्पताल के पीएमएसएसवाई (सुपर स्पेशिलिटी) के दो वर्ष पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओ द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुपर स्पेशियलिटी परिसर में बडे ही धूम-धाम से आयोजित किया गया इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ संजय काला ने कहा कि दो वर्षो में सुपर स्पेशिलिटी ने न केवल प्रदेश में बल्कि विदेशो में भी अपना परचम लहराया है सुपर स्पेशियलिटी के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ संजय काला ने कहा कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में बहुत जल्द लिवर ट्रांसप्लांट भी शुरू होने जा रहा है इसके साथ शोध भी बढ़ावा दिया जायेगा उन्होंने सुपर स्पेशिलिटी के स्टॉफ की तरीफ करते हुए कहा कि यहां पर डॉक्टर्स और मल्टी स्टॉफ बहुत ही लगन से अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर रहे है इसी क्रम में सुपर स्पेशिलिटी के नोडल अधिकारी एवं न्यूरो सर्जन डॉ मनीष सिंह ने बताया कि इन दो वर्षो में अगर ओपीडी की बात करे तो वर्ष 2024 में 2,34786 व वर्ष 2025 में 1,41548 मरीजो को देखा गया इसके साथ ही इन दो वर्षो में 20 हजार से ज्यादा सफल ऑपरेशन किए गए है कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य डॉ रिचा गिरी, सीएमएस डॉ सौरभ अग्रवाल, गैस्ट्रो डॉ विनय सचान, डॉ चयनिका काला, डॉ चन्द्रशेखर समेत सुपर स्पेशिलिटी का स्टॉफ मौजूद रहा।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 