सड़क सुरक्षा को लेकर ए एस जीआई हॉस्पिटल का “ड्राइवर दृष्टि अभियान”, चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं दृष्टि दोष के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से ए एस जी आई हॉस्पिटल, कानपुर द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत विशेष जनहित अभियान “ड्राइवर दृष्टि” चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत सभी प्रकार के व्यावसायिक एवं निजी वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अभियान का आयोजन ए एस जीआई हॉस्पिटल, शास्त्री नगर पोस्ट ऑफिस रोड, चेन फैक्ट्री चौराहा, कानपुर में किया जा रहा है, जहां चालक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जांच करा सकते हैं। अभियान की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए ए एस जी आई हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अतुल धवन ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ भारत के सभी 186 एसजीआई आई हॉस्पिटल में 11 जनवरी से हो चुका है, जो 10 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि नेत्र जांच के साथ मोतियाबिंद एवं अन्य गंभीर नेत्र रोगों के उपचार पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
डॉ. धवन ने कहा कि स्पष्ट दृष्टि से वाहन संचालन सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है और यह अभियान दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 