पुलिस नें अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने ग्राम महेशपुर जैनापुर से तुर्कहटा की ओर करीब 50 मीटर की दूरी पर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आर्यन यादव पुत्र रावेन्द्र सिंह, निवासी हरपालपुर, थाना हरपाल, जिला हरदोई के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इस मामले में थाना राजेपुर पर मुकदमा संख्या 15/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 23 जनवरी 2026 की रात्रि में की गई कार्रवाई के दौरान अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है!

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 