वसंत पंचमी पर शहर के आसमान पर खूब लड़ें पेंच
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद वसंत पंचमी का त्योहार शहर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। वसंत पंचमी के अवसर पर जहां लोगों ने मां सरस्वती की पूजा की, वहीं शहरवासियों ने जमकर पतंगबाजी की। सुबह से ही घरों की छत पर पतंग उड़ाने का काम शुरू हो गया था। लेकिन तेज हवाओं ने पतंगे सही से खुशियों के साथ उड़ाई गई अधिकांश शहरवासियों ने घरों की छत पर डीजे व म्यूजिक सिस्टम लगा रखा था व गानों के धुनों पर नाचते भी कुछ शहरवासी दिखे। सुबह छह बजे से ही शहर के आसमान में रंग बिरंगी पतंगे दिखने को मिलने लगी। पतंगबाजी शाम तक शहर में होती रही। पतंग की दुकानों में लोगों की अच्छी भीड़ नजर आई। छोटे बच्चों नें गैस के गुब्बारे उड़ाए। वसंत पंचमी के अवसर पर की घरों में पकवान बनाए गए। मां सरस्वती की पूजा करने के लिए लोग मंदिर में पहुंचे। वहीं लोगों ने दिनभर गानों की धुनों पर थिरकते नजर आए दिनभर पतंग उड़ाने वालों ने छत पर डीजे तेज आवाज में बजाकर पतंग उड़ा कर आनंद लिया लोगों ने पतंगों के पेचे लड़ाकर वसंत का आनंद लिया। सुबह से लेकर शाम तक वसंत की धूम देखते ही बनती थी। शुक्रवार को सुबह कुछ समय के लिए आसमान पर धुंध छा गई, हालांकि, इस बार हवा खूब चल रही थी, जिससे लोगों का बसंत के प्रति उत्साह बढ़ गया| युवा हो चाहे उम्रदराज, सभी सुबह ही पतंग और डोर की चरखी लेकर छत पर आ गए। फिर सिलसिला शुरू हुआ नीले आसमान में पतंगों को उड़ाने और पेचे लड़ाने का। आसमान में अठखेलियां करती किसी की पतंग कटी तो उसने थोड़ी देर तक मायूसी महसूस की और जिसने पेच लड़ाते हुए पतंग काटा उसने उत्साह दिखाया। जिसका पतंग कटा, उसने दोबारा पतंग उड़ा कर पेच लड़ाने शुरू कर दिए। युवाओं की टोलियां तेज आवाज संगीत की धुनों पर मस्ती मार बसंत पंचमी का आनंद उठा रही थी। जैसे ही कोई पतंग कटता तो आसमान आई बो काटा आई बो काटा की आवाज से गूंज उठता। दोपहर में वसंत का मौसम ने भी खूब साथ दिया। दोपहर के बादल हो गया, फिर भी जैसा कि सारा शहर ही घर छोड़कर छतों पर बसंत का स्वागत करने आ गया हो। दिनभर छतों पर उंची आवाज में गीत बजते रहे। वहीं बच्चे कटे पतंग लूटने के लिए गलियों में मंडराते रहे|बसंत पंचमी के महा उत्सव पर बच्चे तो उड़ा ही रहे थे लेकिन बुजुर्गों को भी उड़ते देखा गया और बहुत खुश नजर आ रहे थे

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत