मलाड मस्ती की धड़कन बनी किसानों की उम्मीद बारिश से टूटी ज़िंदगी को सहारा देगा उत्सव का संकल्प
मुंबई (अनिल बेदाग) : इस साल की बेरहम बारिश ने देश के कई किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसलें बह गईं, घरों में चिंता ने डेरा डाल लिया और उम्मीदें बादलों में उलझकर रह गईं। ऐसे कठिन समय में जब हर सहारे की ज़रूरत है, तब मुंबई के मलाड से एक संवेदनशील पहल सामने आई—जहाँ उत्सव सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मदद का माध्यम भी बना।
मुंबई में इनऑर्बिट मॉल के पास विधायक असलम शेख द्वारा आयोजित मलाड मस्ती सीज़न 9 में 10,000 से अधिक लोगों की भागीदारी ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया। लेकिन इस बार इस उत्सव की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इससे होने वाला पूरा प्रॉफिट वर्ष 2025 में बारिश से प्रभावित किसानों की मदद के लिए समर्पित किया गया।
कार्यक्रम में यूट्यूबर आशीष चंचलानी, अभिनेत्री आयशा खान, इशिता राज सहित कई चर्चित चेहरों की मौजूदगी ने माहौल को और जीवंत बना दिया। आओरा, पीहू चौहान और बिस्वा देब की परफॉर्मेंस, राजीव निगम की कॉमेडी और अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सुबह को यादगार बना दिया।
मंच से विधायक असलम शेख ने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। गोल्ड मेडल के किशन जैन, ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी और मशरॉ इवेंट्स की टीम के सहयोग से यह आयोजन न सिर्फ सफल रहा, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जब शहर साथ आता है, तो गांवों तक उम्मीद पहुंचती है।

भविष्य की कहानी लिखने को तैयार है सिप्पी फिल्म्स सिप्पी फिल्म्स की नई रचनात्मक उड़ान
सपनों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत है शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स-हेमा मालिनी
₹51 लाख का ब्लैक पावर: उर्वशी रौतेला ने फिर रचा फैशन इतिहास, ₹51 लाख के आउटफिट में छाईं उर्वशी रौतेला, उर्वशी रौतेला के ब्लैक लुक ने थाम लीं नज़रें
वैवाहिक बलात्कार के खिलाफ दुनिया की सबसे लंबी ‘इन्फिनिट साड़ी’ न्याय की मांग करती दुनिया की सबसे लंबी ‘इन्फिनिट साड़ी’
हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न 