डरें नहीं, महिला हेल्पलाइन नंबर्स का उपयोग करें
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कैलिया पुलिस ने सामी के महावीर इंटर कॉलेज में एवं कैलिया गांव एवं पीपरी तिराहे पर में महिलाओं को जागरूक किया
कोंच। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और युवतियों को जागरूक करने के लिए कैलिया पुलिस ने क्षेत्र के सामी एवं कैलिया व पीपरे तिराहे पर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि विषम परिस्थिति में महिला व युवतियां डरें नहीं, महिला हेल्पलाइन नंबर्स का उपयोग करें ताकि अवांछनीय गतिविधियों को रोका जा सके।
पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सोमवार को कैलिया पुलिस की एंटी रोमियो टीम व महिला मिशन शक्ति टीम ने एसओ अवनीश कुमार पटेल के साथ एस एस आई जगमोहन सिंह सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिपाही रणविजय पटेल अमन पटेल एवं महिला सिपाही रक्षा संगीता बेबी चौधरी मोहिनी ने ग्राम सामी एवं कैलिया एवं पीपरी तिराहे में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने गांव के तिराहे एवं इंटर कॉलेज विद्यालय में महिलओं व बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूक किया कि कोई परेशान करे अथवा घर में ही उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की शिकार हैं तो चुप बैठने के बजाए महिला हेल्पलाइन नंबर्स का उपयोग करें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, साइबर हेल्प लाइन 1930 व पुलिस सहायता 112 आदि नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर सजे माता के दरबार में जयकारों के उमड़े भक्त
मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया
यमुना पुल पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, कालपी पहुंचने पर दिखा उत्साह
रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 