भारतीय ज्ञान परंपरा पर दो दिवसीय संगोष्ठी आज से प्रारंभ, महिला महाविद्यालय, किदवई नगर कानपुर में होगा आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
के के द्विवेदी
महिला महाविद्यालय किदवई नगर में आज दिनांक 14 नवम्बर 2025 को “भारतीय ज्ञान परंपरा: वैभवशाली अतीत एवं उज्ज्वल भविष्य” विषय पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR), नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रेक्षागार में किया जाएगा, जिसमें देशभर से शिक्षाविद्, शोधार्थी और विद्यार्थी शामिल होंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणाली की प्राचीन परंपराओं को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में पुनर्जीवित करना है।
प्रख्यात शिक्षाविदों की होगी उपस्थिति
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. अमित भारतद्वाज, निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. विनय कुमार पाठक, उप कुलपति, सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में कुमकुम स्वरूप, संरक्षिका दयानंद शिक्षण संस्थान, कानपुर, समारोह में उपस्थित रहेंगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेश द्विवेदी, सीडीसी, सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के स्वागत की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। संगोष्ठी में “भारतीय ज्ञान परंपरा” के वैभव और भविष्य की दिशा पर मंथन होगा, जिससे विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रेरणा प्राप्त होगी।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम