उमेश पालीवाल : चिकित्सा सेवा के साथ संस्कारों के प्रचार में अग्रणी
के के द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. उमेश पालीवाल न केवल एक सफल चिकित्सक हैं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सनातन संस्कृति और भगवद् गीता के प्रचार-प्रसार के लिए भी समर्पित हैं। बचपन से ही पूजा-पाठ और सेवा कार्यों में रुचि रखने वाले डॉ. पालीवाल आज समाज में संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने के लिए सतत प्रयासरत हैं।आर.के. मिशन स्कूल कानपुर नगर से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और चिकित्सा क्षेत्र में कदम रखा। अपने ज्ञान, लगन और कर्मशीलता से उन्होंने चिकित्सा सेवा को सामाजिक सेवा का माध्यम बना दिया। उनके पिता और गुरु से मिली प्रेरणा के अनुसार ही वह अपना काम कर रहे हैं उनके निर्देशन में संचालित पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपनी विश्वसनीय सेवाएं दे रहा है। यहाँ उच्च कोटि की आधुनिक मशीनों के माध्यम से अनुभवी टेक्नीशियन जांच करते हैं, जिससे सटीक रिपोर्ट की गारंटी रहती है। शहर के अधिकांश चिकित्सक भी पालीवाल डायग्नोस्टिक्स की जांच रिपोर्ट पर भरोसा करते हैं। डॉ. पालीवाल का मानना है कि “संस्कार और सेवा जीवन की दो सबसे बड़ी पूँजी हैं।” यही विचार उन्हें चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 