मोतीझील लान नंबर दो में दीपावली बाजार का शुभारंभ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को 5 दिवसीय 20वे दीपावली बाजार का उद्घाटन मोतीझील लॉन 2 में महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय जी द्वारा सायं 6 बजे होने किया गया।
20वें दीपावली बाजार में कानपुर वासियों को कानपुर में आएगी ऑनलाइन से सस्ता मिलेगा ।यहां पर कंपनी द्वारा स्टॉल लगाए जाते है, जिसमे आपको ऑथेंटिक और ओर्जिनल सामान सीधे मैन्यूफेक्चरर के स्टॉल से मिलने वाले है घर के रोज उपयोग के सामान हों या साज सज्जा सभी कुछ बाजार में उपलब्ध है। खाने के मसाले, होम अप्लायंसेज, सजावट का सामान मूर्ति, पूजन की सामग्री, नहाने और कपड़े धोने के साबुन और डिटर्जेंट, हेल्थ केयर से रिलेटेड प्रोडक्ट और स्वस्थ शिविर तक का लाभ ग्राहकों को मिलने जा रहा है। सभी प्रकार के फर्नीचर, डेकोरेटिव आइटम्स, बच्चों के खिलौने, कालीन, पेंस, बर्तन, लेदर गुड्स, बैटरीज, सोलर पैनल्स आदि ।
20 वा दीपावली बाजार के मेले आयोजन शाइन इवेंट्स एंड एग्जिबिट्ज और न्यू कानपुर पूथ वलब द्वारा किया गया है। प्रायोजक मोर डिटर्जेंट, अशोक मसाले, गोल्डी मसाले, पायलट पेंस, नंदी ग्रुप, आसाम टी कॉरपोरेशन, अमूल, नमस्ते इंडिया, ऊषा फैंस, कैच मसाले, वाह इंडिया मसाले आदि है।
उद्घाटन कार्यक्रम में शाइन इवेंट्स एंड एग्जिबिट्ज और न्यू कानपुर यूथ क्लब के अध्यक्ष आमिर सिद्दीकी, न्यू कानपुर यूथ क्लब के महामंत्री विक्रम पाण्डेय, कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष रोमी अरोड़ा, रविंदर सिंह, सरबजीत सिंह. अवधेश प्रताप सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक केशव वाजपेई आदि मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 