त्योहारों को लेकर डीसीपी दक्षिण की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी की अध्यक्षता में बाबूपुरवा सर्किल के अंतर्गत सभी चौकी प्रभारियों के साथ आगामी त्योहारों और अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दीवाली पर्व एवं पटाखों की दुकानों से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसीपी दक्षिण ने अनावश्यक रूप से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण जांच पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को विवेचना में शामिल करते हुए जांच की गुणवत्ता सुधारने पर भी बल दिया गया।
डीसीपी ने कहा कि अपराधी किस्म, सांप्रदायिक तत्वों व माफिया प्रवृत्ति के लोगों का सौ प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए और उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखा जा सके।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 