एक्ट्रेस मोना सिंह को मिला एक्टिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड
एक्ट्रेस मोना सिंह को ‘मेड इन हेवन’ सीजन 2 में बुलबुल जौहरी के किरदार के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स समारोह – (ओटीटी एडिशन 2023) में सपोर्टिंग रोल (फीमेल) के लिए एक्टिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है। उनके असाधारण परफॉर्मेंस ने उन्हें खूब तारीफ और पहचान दिलाई है, जो उनके करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एक्ट्रेस मोना सिंह ने ‘मेड इन हेवन’ सीजन 2 में बुलबुल जौहरी का रोल निभाया है, जो एक कॉम्प्लेक्स युक्त लेकिन इंडिपेंडेंट महिला है, जो फाइनेंस में काम करती हैं और वेडिंग प्लानिंग कंपनी के नए ऑडिटर बनकर सामने आती है। पहले तो उसका किरदार अपने काम की वजह से तनावग्रस्त और दखलंदाज़ वाला लगता है, लेकिन जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती है, किरदार में मौजूद कई परतें और गहराई देखने मिलती है। मोना ने इस रोल को बखूबी निभाया है, अपने एक्टिंग स्किल के वाइड रेंज को सभी के सामने पेश किया है और इंडस्ट्री में बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में खुद की स्थापित किया है। वैसे ‘मुंज्या’ और ‘काला पानी’ में उनकी हालिया बेहतरीन परफॉर्मेंस को भी क्रिटिक्स और सिनेदर्शकों से काफी तारीफें मिली हैं। मोना सिंह के पास आने वाले समय में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट हैं, जिनमें आमिर खान के साथ ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ और निर्देशक आर्यन खान की फिल्म ‘स्टारडम’ शामिल है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

आशु सहगल की नई पहचान बनेगा ‘अरे झुमका बाली रे’ आशु सहगल का ‘अरे झुमका बाली रे’ से धमाकेदार आगाज़ ‘अरे झुमका बाली रे’ से आशु सहगल की नई उड़ान
मुंबई में गूंजा गिफ्टिंग और स्टेशनरी का महाकुंभ गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो और पेपरवर्ल्ड ने बढ़ाई बाजार की रौनक
251 दुल्हनों के चेहरे पर मुस्कान लाई उर्वशी रौतेला 251 दुल्हनों का सहारा बनी उर्वशी रौतेला
16 करोड़ का हीरों जड़ा केक! उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर रचा लग्ज़री का नया इतिहास , अपने बर्थडे पर उर्वशी रौतेला ने काटा 16 करोड़ का डायमंड केक
सितारों की चमक में नहाया कर्जत: फैज़ल और सारा ने किया नीलकंठ वैली का शुभारंभ
“पहली नज़र को सलाम 2” के म्यूज़िकल मुहूर्त से गूंजा मुंबई 