जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड कल्याणपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगभग 30 कुंतल भूसे का वितरण किया गया
कानपुर नगर,जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड कल्याणपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों—ख्योरी कटरा, बनियापुर, भगवानदीन एवं हरि प्रतापपुर आदि मजरों में पशुओं हेतु चारे की व्यवस्था की गई। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा लगभग 30 कुंतल भूसे का वितरण किया गया।
भूसा वितरण कार्यक्रम में लगभग 350 पशुओं को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कल्याणपुर श्री उत्तम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आई.डी.एन. चतुर्वेदी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय निरंजन एवं डॉ. अमरेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार तथा ग्राम विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पशुओं को समय से चारा एवं आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 