जल निगम संघर्ष समिति का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के आह्वान पर आज मुख्य अभियंता कार्यालय बेनाझाबर पर धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने “वेतन दो, पेंशन दो, वरना हमको फांसी दो” जैसे नारे लगाते हुए अपनी मांगों को पुरज़ोर तरीके से रखा।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सबसे पहले 4141 फील्ड कर्मचारियों को पेंशन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार असंवैधानिक तरीके से कर्मचारियों को पेंशन से वंचित कर रही है। वक्ताओं ने यह भी मांग रखी कि 6 माह से बकाया वेतन, पेंशन, डीए और डीआर का भुगतान नियमित रूप से किया जाए।
ज्ञात हो कि 9 सितम्बर 2021 को जल निगम को नगरीय और ग्रामीण दो खंडों में विभाजित किया गया था और आश्वासन दिया गया था कि सभी कर्मचारियों व पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। परंतु कर्मचारियों का कहना है कि विभाग झूठे वादों से अब विश्वास खो चुका है।आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जल निगम मुख्यालय पर घेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में ई.ए. शर्मा, प्रताप साहनी, शिव गोविंद, राघवेंद्र सेन, अखिलेश कटियार, आर.पी. श्रीवास्तव एडवोकेट, अशोक कुमार मिश्रा, सुनील सुमन, जय प्रकाश शुक्ल, महेश शुक्ल, रवि दीक्षित, राज किशोर पांडे, श्रीराम यादव, रवीश अग्निहोत्री, सुरेन्द्र दुबे, खलील रहमान, ज्ञानेंद्र सिंह चंदेल, विनोद वर्मा, मुनिलाल सहित कई लोगों ने विचार रखा।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त 