फील्ड गन फैक्ट्री मैं ठेका कर्मचारी की दुखद मौत परिवार को नहीं मिली कोई राहत, सरकारी व्यवस्था की नाक के नीचे अन्याय
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
बीते 05, सितंबर को फील्ड गन फैक्ट्री में कार्यरत ठेका श्रमिक संतोष कनौजिया अपनी ड्यूटी पर थे कार्य करते समय दुर्घटना हुई जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई, पांच बेटियों , पांच बहनों वृद्ध मां की जिम्मेवारी जिसके ऊपर हो उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रक्षा मंत्रालय का दावा है कि हम सदैव कर्मचारियों के साथ खड़े हैं लेकिन यह आश्वासन कोरा साबित हो रहा है। रक्षा मंत्रालय के विभाग में ही इस प्रकार की घटना होने के बाद कोई भी राहत पीड़ित परिवार को अभी तक नहीं मिली है मैनेजमेंट भी सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है , लिहाजा यह सोचनीय है कि इस प्रकार की जिम्मेदारियों से रक्षा मंत्रालय और उसके अंतर्गत आने वाले विभाग क्यों भाग रहे हैं, फील्ड गन के प्रबंधतंत्र को ये जिम्मेदारी उठानी होगी कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले, नहीं तो BMS से संबंधित श्रमिक संघ ने कहा है कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं के बाद परिवार को उचित न्याय न मिलने पर संगठन व्यापक पैमाने पर आंदोलन करेगा।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के लायर्स क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अजय अग्निहोत्री एडवोकेट
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
एमएसएमई विकास पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, जनसुनवाई कर योजनाओं की करेंगे समीक्षा, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी होगी समीक्षा
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण व निरोधात्मक गतिविधियां तेज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, फॉगिंग एवं सोर्स रिडक्शन के साथ ओआरएस व क्लोरीन टैबलेट का वितरण 