113वें साल निकलेगा जुलूस-ए-मुहम्मदी, तैयारी पूरी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
इस्लाम के पैगम्बर हजरत मुहम्मद के यौमे विलादत (जन्म दिवस) पर हर साल निकाले जाने वाला जुलूस-ए-मुहम्मदी इस वर्ष 5 सितंबर को ऐतिहासिक धूमधाम से निकाला जाएगा। 1913 से लगातार जारी यह परंपरा अब अपने 113वें साल में प्रवेश कर रही है। जुलूस का शुभारंभ परेड ग्राउंड से होगा और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए परेड ग्राउंड पर ही संपन्न होगा। आयोजन समिति ने बताया कि शहर के सभी मुस्लिम वर्गों के लोग अमन, भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए जुलूस में शामिल होंगे।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि सभी लोग अपने-अपने नम्बर के अनुसार शांति और अनुशासन के साथ जुलूस में शामिल हों।

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग 