ऑपरेशन महाकाल 2.0 की समीक्षा के साथ त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक सम्पन्न
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा सेन्ट्रल जोन कार्यालय में “ऑपरेशन महाकाल 2.0” के तहत एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ऑपरेशन महाकाल 2.0 की प्रगति की समीक्षा की गई एवं अपराध नियंत्रण, अपराधियों पर प्रभावी निगरानी तथा जनसुरक्षा की दिशा में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए । इसके अतिरिक्त, आगामी पर्व गणेश चतुर्दशी एवं बारावफात के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, एवं शांति समिति की बैठकें आयोजित करने हेतु निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल तथा सेन्ट्रल जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी 