कानपुर में होगा भव्य “श्री बालाजी बाबोसा मंगल उत्सव”
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
श्री बालाजी बाबोसा सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जी के अवतार श्री बाबोसा महाराज जी का मंगल उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन आगामी 31 अगस्त 2025, रविवार को शहर के मध्य स्थित वेट एंड वॉच ग्राउंड में किया जाएगा। समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे से होगा। रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर श्री गणेश जी एवं श्री हनुमान जी का भी पूजन अनुष्ठान होगा। समिति ने बताया कि उत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में श्री बाबोसा महाराज जी की भक्ति, कृपा और उनके द्वारा दिए गए आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है। आयोजन स्थल पर श्री बाबोसा महाराज जी की आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी। साथ ही भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। समिति के प्रमुख पदाधिकारी मनीष सेठिया ने बताया कि श्री बाबोसा महाराज जी की महिमा का गुणगान करते हुए समाज में भक्ति और संस्कारों को जागृत करना ही समिति का ध्येय है।आयोजन में मनीष सेठिया, दिनेश महेश्वरी, नितिन महेश्वरी, रोहित कुमार भगत, करणेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग 