जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से 14 पीड़ित महिलाओं को मिली 54 लाख रुपए की सहायता राशि
कानपुर नगर, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को *“रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना”* की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में कुल 50 प्रकरणों पर विचार किया गया, जिनमें से 14 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रकरणों में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को कुल 54 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को समय पर न्याय एवं आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि पॉक्सो, दुष्कर्म, एसिड अटैक और मृत्यु से जुड़े मामलों में एफआईआर दर्ज होते ही पीड़िता या परिजनों के बैंक खाते का विवरण अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए, जिससे सहायता राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित की जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों में बैंक विवरण उपलब्ध नहीं हैं, उनमें संबंधित पीड़िताओं/परिजनों से तत्काल संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जाए। प्रत्येक प्रकरण को संवेदनशीलता और गंभीरता से निपटाया जाए तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि *“उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना नियमावली”* के अंतर्गत
एसिड अटैक (धारा 326-ए आईपीसी)
दहेज हत्या (धारा 304-बी आईपीसी)
दुष्कर्म एवं पास्को से संबंधित गंभीर अपराध (धारा 3/4, 5/6, 14 पॉक्सो, धारा 376-ए, 376-सी, 376-डी आईपीसी)
हत्या (धारा 302 आईपीसी) के साथ पॉक्सो की धारा 4 या 6
जैसे प्रकरणों में पीड़िताओं को एक लाख से लेकर दस लाख रुपये तक की आर्थिक क्षतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना की प्रगति की नियमित मासिक समीक्षा की जाए तथा विस्तृत रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 