21वां श्री श्याम महोत्सव आज
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
श्री श्याम जी सखा मंडल (पंजी.), कानपुर द्वारा 21वां श्री श्याम महोत्सव 24 अगस्त 2025, रविवार को होटल द ब्रिज (नजदीक जरीब चौकी, जी.टी. रोड) में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलन से होगा। इसके बाद बाबा का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और भजनों की अमृत वर्षा होगी। महोत्सव में पहली बार कानपुर में पर्यावरण के अनुकूल स्वर्ण रथ पर श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजाया जाएगा। जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा 10 दिनों में तैयार किए गए इस दरबार में लकड़ी, फाइबर, शुद्ध सोना, चांदी, बांस और कपड़े का प्रयोग किया गया है। दरबार को सजाने के लिए 30 कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। विशेष रूप से न्यूज़ीलैंड और कोलकाता से मंगाए गए फूलों से बाबा का श्रृंगार किया जाएगा। महोत्सव में श्याम प्रभु के तीनों दिव्य स्वरूप एक साथ दर्शनीय होंगे – लीलाधर घोड़े पर विराजमान, दिव्य विग्रह और कृष्ण रूप की झांकी। साथ ही श्री राम दरबार और शिव परिवार के भी दर्शन होंगे। महोत्सव के भव्य प्रसारण की व्यवस्था की गई है ताकि भक्त पूरे भारतवर्ष से बाबा के दर्शन कर सकें।

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की विद्युत लोको शेड एवं टीएम शेड शाखा का गठन
आर्य नगर विधानसभा में एस आईआर का शुभारंभ
डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में बाबू पुरवा थाना क्षेत्र में चेकिंग व तलाशी अभियान
छठ पूजा स्थल पर राम कथा का रसपान, व्यास जी ने किया चित्रकूट की महिमा का वर्णन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधित जांच समिति की बैठक आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में संपन्न हुई
पनकी पुलिस की तत्परता से चोरी गया डीसीएम ट्रक बरामद, 