कानपुर नगर में पुलिस लाइन्स व PAC 37वीं वाहिनी में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का किया गया आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स कानपुर नगर एवं PAC 37वीं वाहिनी परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों व नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जिसे हम सबको अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त L/O, सेनानायक 37वीं वाहिनी PAC, RI-प्रथम, RI-द्वितीय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ एक-दूसरे को दीं। पूरा वातावरण भक्ति गीतों और “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा बल्कि पुलिस बल के बीच आपसी सामंजस्य और सौहार्द का प्रतीक भी बना।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 