नौकरी का झांसा देकर ठगा गया मासूम, डीएम ने कराया घर वापसी
कानपुर नगर,जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह जब जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे, तभी एक महिला अपने 13 वर्षीय बेटे का हाथ थामे पहुँचीं। नाम पूछा गया तो उन्होंने खुद को अंजुलता निवासी नगर पंचायत माधौगढ़ जनपद जालौन बताया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति नौकरी का झांसा देकर उन्हें तथा उनके बेटे कृष्णा को कानपुर ले आया और रास्ते में रुपये छीनकर फरार हो गया।
अब दोनों के पास न तो खाने के लिए कुछ था और न ही घर लौटने का किराया। अंजुलता की आंखों में चिंता और लाचारी देखकर माहौल भावुक हो गया।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर पंचायत माधौगढ़ के चेयरमैन राघवेंद्र व्यास से बात की। चेयरमैन ने पुष्टि की कि अंजुलता मोहल्ला माधौगढ़ निवासी रोहित सक्सेना की पत्नी हैं और कुछ दिन पूर्व ही बेटे के साथ कानपुर गई थीं। उनके पति नशे की लत से पीड़ित हैं और यह परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन चला रहा था।
जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों के भोजन की व्यवस्था कराई और घर लौटने के लिए बस किराया भी उपलब्ध कराया। मदद मिलते ही अंजुलता की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने भरभराई आवाज़ में डीएम का आभार व्यक्त किया। डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप हर जरूरतमंद की मदद करना हमारा कर्तव्य है।

जीआईसी चुन्नीगंज में आकार ले रहा 4.92 करोड़ का इंडोर मिनी स्टेडियम, समयबद्ध निर्माण के निर्देश
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम बनकर तैयार, इसी माह होगा लोकार्पण
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके 