सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ मोहम्मद साहिल की विशेष रिपोर्ट
फर्रुखाबाद की ब्लॉक कमालगंज में ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार फहीम अहमद पुत्र सैफुल्लाह जिसकी उम्र लगभग 38 वर्ष की है जो की मोहल्ला जवाहर नगर कमालगंज का रहने वाला है फहीम अहमद अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से राजीपुर की तरफ जा रहा था टेंपो स्टैंड तिराहा कमालगंज में किसी तरह से बाइक अनियंत्रित हो गई जिस पर पीछे बैठे फर्इम मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गया तेजी से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया पहिया फहीम के सिर के ऊपर से निकल गया उसका सिर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ट्रक चालक ने हादसा देखा तो ड्राइवर ने ट्रक साइड में खड़ा कर मौके से फरार हो गया तथा मोटरसाइकिल जिस पर फइम अपने साथियों के साथ पीछे बैठा था वह भी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए तथा घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे मृतक पीछे बैठा था अनंत्रित होकर मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया थाना पुलिस, तथा 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची जांच पड़ताल के बाद शव को सीएचसी कमालगंज भिजवाया गया कमाल गंज थाना दरोगा गीतम सिंह ने सब का पंचनामा भरा ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर चौकी भोजपुर में खड़ा करवा दियातथा इस ट्रक में गेहूं का राशन भरा है मृतक के दो बेटियां हैं जिसकी उम्र आठ व 5 वर्ष की है पत्नी सीमा तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है!

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 