हरित भविष्य की ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
उपदेश टाइम्स कानपुर/कन्नौज
हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 30 जुलाई 2025 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसे उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को समर्पित किया गया। राज्यपाल महोदया की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को चार चाँद लगा दिए।
“हरित भविष्य की ओर एक सशक्त कदम” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. सरिता सिन्हा ने किया। उनके मार्गदर्शन में पूरे कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर वातावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में सार्थक पहल की गई। डॉ. सिन्हा ने न केवल आयोजन की संकल्पना की, बल्कि समर्पण और निष्ठा के साथ इसकी सफलता सुनिश्चित की। उनके प्रयासों से यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणास्पद उदाहरण बन गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

जीआईसी चुन्नीगंज में आकार ले रहा 4.92 करोड़ का इंडोर मिनी स्टेडियम, समयबद्ध निर्माण के निर्देश
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम बनकर तैयार, इसी माह होगा लोकार्पण
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके 