लेबर बाजारों में 10 दिन तक चलेगा श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण का कैंप
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भवन निर्माण मजदूर परिषद के आग्रह और जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा विभिन्न लेबर बाजारों में निर्माण श्रमिकों के हितार्थ श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं के प्रचार प्रसार का दस दिवसीय कैंप कानपुर की लेबर बाजारों में लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को निराला नगर लेबर बाजार में श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण एवं योजनाओं के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कई निर्माण श्रमिकों ने अपना पंजीकरण और नवीनीकरण कराया तथा योजनाओं के बारे में जानकारी ली जब से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आनलाइन हो गई थी तबसे निर्माण श्रमिकों को अपना रजिस्ट्रेशन कराने में काफी असुविधा हो रही थी, श्रमिकों की सुविधा के लिए लेबर बाजारों में ही कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था श्रम विभाग ने की है इस मौके पर श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ भवन निर्माण मजदूर परिषद के अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा और राजकुमार राठौर मौजूद रहे।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 