ट्रैफिक पुलिस ने अरमापुर में पकड़ा फर्जी पत्रकार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर के अरमापुर में ट्रैफिक टी एस आई राज कुमार तोमर अपने दलबल के साथ चेकिंग कर रहे थे इसी बीच उलटी दिशा से आई एक प्रेस लिखी हुई मोटरसाइकिल को टी एस आई ने रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल चालक ने कहा कि
मैं पत्रकार हूं आपने मुझे कैसे रोका मैं सही दिशा में जा रहा हूं जबकि आप देख सकते हैं मोटरसाइकिल सवार गलत दिशा में आ रहा है। ट्रैफिक टी एस आई राज कुमार तोमर ने जब मोटरसाइकिल चालक से प्रेस का नाम बताने को कहा तो वह बग़ले झांकने लगा यहां तक कि वह अपने संपादक का नाम भी नहीं बता सका कुछ साथी पत्रकारों का नाम बताने के लिए कहा तो वह गिड़गिड़ाने लगा और टी एस आई से कहा मैं पत्रकार नहीं हूं। उसने बताया कि मैं कोरियर कंपनी के पैकेट में छपाई का काम करता हूं इसी बीच टी एस आई राज कुमार तोमर ने उसकी गाड़ी में लगे हुए प्रेस के स्टीकर को उखाड़ दिया। और हिदायत देते हुए कहा कि जब आप पत्रकार नहीं है तो इस तरह की गलती दोबारा मत करना इसके साथ ही गाड़ी का चालान भी किया गया।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 