पूर्व विधायक छोटे सिंह यादव के निधन पर सपा ग्रामीण ने शोक व्यक्त किया
सहकारिता आंदोलन के पुरोधा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, और कन्नौज से कई बार सांसद एवं छिबरामऊ से विधायक रहे छोटे सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट परेड कानपुर में जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि स्व0 छोटे सिंह यादव माननीय मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में से एक थे उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र को मजबूती के लिए सहकारिता क्षेत्र में ग्रामीणों की भागीदारी सुदृढ़ हो सके इसके लिए सहकारिता आन्दोलन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया इसके अतिरिक्त उन्होंने नेता जी के हर एक फैसले को माना और अन्तिम सांस तक समाजवादी पार्टी में ही रहे। अन्त में उनकी आत्मा की शान्ति और परिवार को आकस्मिक आए इस दुःख सहने की क्षमता देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीकुशवाह जितेन्द्र कटियार, रघुनाथ सिंह,नरेन्द्र सिंह, सुरेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, राजीव अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 