भाजपा 70 से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाएगी
प्राइवेट अस्पतालों में मनमानी के कारण उनके अस्पताल में भर्ती सत्तर वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
योजना के तहत निःशुल्क इलाज न देने की कई लोगों की शिकायत पर भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ एस पी यादव से शिकायत कर नाराजगी जताई।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने डिप्टी सीएमओ डॉ एस पी यादव से कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में पंजीकृत प्राईवेट अस्पताल सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के भारती वरिष्ठ नागरिकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना के तहत इलाज करने में आनाकानी कर रहे हैं। जबकि योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों को भारती लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ प्राईवेट नर्सिंग होम केंद्र सरकार की योजनाओं को पलीता लगा कर लूट घसोट मचा रखी है। पात्र बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि मंगलवार से डिप्टी सीएमओ की निगरानी में चिकित्सा विभाग की टीम के साथ भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत प्राइवेट नर्सिंग होम का निरीक्षण करेंगे और पात्र वरिष्ठ लोगों को निशुल्क इलाज का लाभ दिलाने में मददगार बनेंगे।

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 