उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुनः खण्ड शिक्षा अधिकारी बिधनू के पद पर कार्यभार ग्रहण , शिक्षकों ने फूल माला पहन कर किया स्वागत
कानपुर, उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुनः खण्ड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा बिधनू के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। सुबह से ही सभी शिक्षक शिक्षामित्र स्वागत के लिए तैयारी में जुट गए फूल माला पहनकर खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं मिष्ठान वितरण किया । खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अधोहस्ताक्षरी दिनांक 23.02.2024 से दिनांक 13.09.2024 तक खण्ड शिक्षा अधिकारी बिधनू के पद पर कार्यरत रहा है। स्कूल महानिदेशक के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी से अनुमोदन से बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी भारत कुमार वर्मा का स्थानांतरण खंड प्रेम नगर में 31 अगस्त 2024 को कर दिया था इसके खिलाफ भारत कुमार वर्मा उच्च न्यायालय चले गए उच्च न्यायालय ने यह कहते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश को निरस्त कर दिया कि उन्हें बीईओ स्थानांतरण का अधिकार नहीं है आदेश का पालन न होने पर और अवमानना वाद दाखिल किया गया। उच्च न्यायालय निर्णय पर भूरी भूरी प्रशंसा की गई। स्वागत में सुनील कुमार वर्मा जिला संयोजक विकास तिवारी जिला अध्यक्ष जितेंद्र मनोज अरविंद सचान सत्या शुक्ला वाहिजुद्दीन परवेज आलम मंडल अध्यक्ष आदि लोग रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 