घर से लापता मछुआरे का नदी में उतराता मिला शव, परिजनों में कोहराम
उपदेश टाइम्स,हमीरपुर। घर से लापता एक मछुआरे का शव बुधवार की दोपहर नदी में उतराता मिला। शव मिलने से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
सदर कोतवाली के भिलांवा मुहल्ला निवासी 27 वर्षीय महेश निषाद मजदूरी व मछलियों का शिकार करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। महेश की मां सावित्री ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह नौ बजे घर से निकल गया था। सारा दिन जब वह घर नही आया तो स्वजन कोतवाली पहुंचे और महेश की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। बुधवार की सुबह महेश के कपड़े और कुछ मछलियां यमुना पुल के नीचे घाट पर मिलीं। जिसकी सूचना पर सभी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरे की तलाश के लिए गोताखोर व नावें लगाईं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे मछुआरे का शव मेरापुर स्थित पंप कैनाल के पास नदी किनारे उतराता मिला। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 