दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक दर्जन घायल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। बुधवार को हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी की उपचार के बाद हालत में सुधार है।
पहली घटना सुबह करीब 10:30 बजे इंगोहटा छानी मार्ग में विदोखर गांव के समीप हुई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इस घटना में देशराज (32)विदोखर,शिवा (16) निवासी टेढ़ा,जयकांती (10) निवासी छानी बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार है। दूसरी घटना हाईवे पर कुंडौरा गांव के आगे हुई। सुमेरपुर से हमीरपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कैंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। इसमें सवार आठ लोग घायल हो गए और जयकरन 50 वर्ष धरमपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सुमेरपुर पीएचसी अभिषेक ईएमटी के द्वारा भर्ती कराया। उपचार कराकर सभी गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 