देवी भक्तों ने नम आंखों से दी मां को विदाई, बेतवा तलहटी में किया विसर्जन
उपदेश टाइम्स,हमीरपुर। नवरात्र के समापन के बाद दसवें दिन देवी भक्तों ने हवन पूजन कर देवी प्रतिमाओं का शहर भ्रमण कराने के बाद उनका बेतवा नदी की तलहटी पर बनाए गए कृत्रिम तालाब में विसर्जन किया। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
चैत्र नवरात्र के मौके पर शहर के कई स्थानों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। नवरात्र समापन के बाद दसवें दिन देवी भक्तों ने मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। दोपहर में हवन पूजन के बाद वाहनों में प्रतिमाओं को रखने के बाद अबीर गुलाल उड़ाकर व पुष्पवर्षा के साथ मां की विसर्जन यात्रा निकाली गई। हमीरपुर के सुभाष बाजार, विवेक नगर, खालेपुरा, कांशीराम कालोनी समेत अन्य स्थानों में रखी गई प्रतिमाओं को नम आंखों से देवी भक्तों ने विदा किया। जगह जगह महिलाओं ने मां की आरती की और आशीर्वाद लिया। वहीं विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। कहीं लोग ठंडा पानी बांट रहे थे तो कोई हलवा तो कोई गर्मी में गला तर करने के लिए शरबत व कोल्डड्रिंक वितरित कर रहा था। शहर भ्रमण के बाद देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 