सागर के तूफानी शतक से कानपुर साउथ विजयी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अन्तर्गत कानपुर साउथ ‘ए’ मैदान पर खेले गए ‘ए’ डिवीजन के मैच में कानपुर साउथ ने सागर शर्मा (122 नाबाद, 11 चौके एवं 9 छक्कें), अमन यादव (58), रौनक सिंह (26 रन नाबाद) एवं आशुतोष पाण्डे (29 रन पर 2 विकेट) की बदौलत ओलम्पिक रजिस्टर्ड क्लब को 9 विकेट से पराजित कर दिया ।ओलम्पिक रजि० : 5 विकेट पर 228 रन 35 ओवरों में।
शुभम चौधरी-59, भव्य तिवारी-44, उत्कर्ष यादव-36, अमन सिंह भदौरिया-23, शाश्वत बन्दोह-22 एवं अरमान तिवारी-32 रन नाबाद, आशुतोष पाण्डे 29 रन पर 2 विकेट।
कानपुर साउथ : 1 विकेट पर 230 रन 27.1 ओवरों में अमन यादव-58, सागर शर्मा-122 नाबाद एवं रौनक सिंह-26 रन नाबाद, शुभम चौधरी 50 रन पर 1 विकेट। कानपुर साउथ 9 विकेट से विजयी ।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 