ग्रीन फील्ड परियोजना के निर्माण को लेकर हुई बैठक, दिए दिशा निर्देश
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। कानपुर रिंग रोड से कबरई चार लेन ग्रीन फील्ड परियोजना के निर्माण हेतु एन पी जी तथा न्यू एलाइनमेंट स्वीकृत किया जा चुका है।भूमि अर्जन कार्य के निष्पादन हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सलाहकार संस्था द्वारा कानपुर रिंग रोड से कबरई तक के एलाइनमेंट में प्रस्तावित जनपद हमीरपुर की तहसील हमीरपुर एवं मौदहा के अंतर्गत जुड़ने वाले ग्रामों की सूची धारा 3 ए गजट नोटिफिकेशन कराए जाने हेतु उपलब्ध कराई गई है इन ग्रामों में भूमि अधिग्रहण हेतु धारा 3अ गजट नोटिफिकेशन की कार्रवाई कराई जाने हेतु ग्रामों के नाम को हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रमाणित कर पुष्टि कराए जाने हेतु सक्षम अधिकारी को प्रेषित की गई है। इस संदर्भ में उप जिला अधिकारी मौदहा राजकुमार गुप्ता ने गुरुवार को लेखपालों संग एक बैठक कर बनने वाले इस फोर लेन मार्ग पर पड़ने वाले गांव रीवन, छिरका, नरायच,गहवरा, भवानी चमर खन्ना, रतौली, सिलौली, रतवा भमोरा, सिलौली, पिपरौंदा, अछरेला व बहरेला समेत 22 गांवों के लेखपालों से भूमि चिन्हित कर उसे इसका अधिग्रहण करने का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य शुरू होते ही क्षेत्र की जनता को जल्द ही कबरई से कानपुर के बीच एक नया मार्ग मिलने की उम्मीद जगी है। इस फोरलेन मार्ग के निर्माण का कार्य मे0 एस ए इंफ्रास्ट्रक्चर कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। इस संबंध में तहसीलदार अभिनव चंद्र ने बताया शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसको पालन करने हेतु राजस्व लेखपालों की सुबह मीटिंग की गई है उन्हें दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 