पुत्र की ससुराल से वापस आ रहे मोपेड सवार किसान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई मौत
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
मोहम्मदाबाद कोतवाली के ग्राम ताकीपुर के पास पुत्र की ससुराल से वापस आ रहे किसान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर हालत में सीएचसी मोहम्दाबाद में भर्ती, कराया गया गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया
परिजनों ने किसान को लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती जहां डॉ वैभव यादव ने किसान को मृत घोषित कर दिया, परिजनों में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार ग्राम रईशेपुर निवासी शीशराम मोपेड से गंगापार के ग्राम कडहर स्थित अपने पुत्र शिवपाल की ससुराल गए थे देर रात मोपेड से घर वापस आ रहे थे, तभी मोहम्दाबाद क्षेत्र के तकीपुर के पास एक्सीडेंट हो गया
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी जिससे शीशराम गंभीर रूप से घायल हो गए
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया
सर में अधिक चोट लगे होने की वजह से हाल लगातार बिगड़ने पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया
जिला अस्पताल लोहिया में देर रात डॉक्टर वैभव यादव ने किसान को मृत घोषित कर दिया
मृतक के शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम हेतु पुलिस सूचना भेज दी गई – परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 