एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
मुंबई (अनिल बेदाग): विकासक दीपेश निरुपम द्वारा आयोजित विशेष पारिवारिक समारोह उस समय यादगार बन गया, जब परिवार की पांच पीढ़ियां एक साथ एक मंच पर नजर आईं। नानी प्रेम देवी, उनकी पुत्री किरण श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, स्नेहिल और आश्री की मौजूदगी ने समारोह को भावनाओं से भर दिया। समारोह का सबसे भावुक पल तब आया, जब ग्याना निरुपम ने अपनी दादी के लिए लिखे भावपूर्ण शब्द सुनाए। उन्होंने कहा कि दादी ने उन्हें जीवन के संस्कार, बड़ों का सम्मान और परिवार की अहमियत सिखाई। उनकी भावनात्मक बातों ने उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भोजपुरी गीतों ने समारोह में उत्साह और उमंग भर दी। परिवार और मित्रों ने इस दुर्लभ मिलन का भरपूर आनंद लिया। दीपेश निरुपम की यह पहल केवल पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने की प्रेरणादायक मिसाल बन गई।
पांच पीढ़ियों का यह मिलन संदेश देता है कि परिवार की असली समृद्धि केवल संपत्ति में नहीं, बल्कि रिश्तों, संस्कारों और आपसी प्रेम को संजोकर रखने में है।

इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच 