कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
मुंबई (अनिल बेदाग)। जन्माष्टमी के भक्तिमय माहौल के बीच हेलो सेतु मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम की आवाज में कृष्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’ रिलीज किया है। भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता के सुंदर संगम वाला यह भजन भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्त के प्रेम और समर्पण को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करता है।
भजन को लेकर साधना सरगम कहती हैं, “कृष्ण भक्ति में एक अनोखी मिठास और आध्यात्मिक शांति है। इस भजन को पूरी श्रद्धा और सच्चाई के साथ गाने का प्रयास किया है, ताकि श्रोता भी इसकी आध्यात्मिक अनुभूति से जुड़ सकें।”
श्याम राज दत्ता के लिखे बोल और राजिब-मोना के संगीत से सजा यह भजन मन की शुद्धता, ज्ञान, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। इसमें भक्त भगवान से अपने हृदय में वास करने और क्रोध, छल-कपट जैसी नकारात्मक भावनाओं से मुक्ति की प्रार्थना करता है।
निर्माता कौशल चौधरी कहते हैं, “यह भजन भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, कर्म, धर्म और ज्ञान के शाश्वत संदेश को खूबसूरती से सामने लाता है। साधना सरगम जी की आवाज ने इसे विशेष आध्यात्मिक गहराई दी है।”
हेलो सेतु प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बने इस भजन के निर्माता कौशल चौधरी, गीतकार श्याम राज दत्ता और संगीतकार राजिब-मोना हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर यह भजन श्रोताओं को भक्ति के साथ आत्मचिंतन और मन की शुद्धता का संदेश देता है।

इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच 