आदमी को आदमी से डर लगता है
Oplus_16908320
माना कि महबस भी घर लगता है
आदमी को आदमी से डर लगता है
रूखी सूखी रोटी, यातना की खेती
जीवन के पतझड़ में उड़ती हुई रेती
ए खिले हुए फूल, चुभते हैं ज्यों शूल
अनुकूल मौसम भी लगे प्रतिकूल
शाम सा सावन-सहर लगता है
आदमी को आदमी से डर लगता है
बार-बार की गिनती, नींद-चैन को छिनती
मन करता रब से रिहाई की विनती
चुभती घर की याद, बहे मन का अवसाद
मच्छरों के डंक से पहाड़ लगे रात
शीतल समीर भी कहर लगता है
आदमी को आदमी से डर लगता है
बोलें बोली कुबोली, हिया पर लगे गोली
बिगड़ जाए जेल में जीवन की रंगोली
बहे सिर के ऊपर पानी, सम्मान पानी-पानी
पनिया उतार देखिके सिसके जिन्दगानी
बंदी का जीवन जहर लगता है।
आदमी को आदमी से डर लगता है
वर्तमान पर लगे दाग, बुझे भविष्य का चिराग
भूत-भविष्य की चक्की में, वर्तमान का अनुराग
कहां गया विश्वास? कौन है यहां खास?
अपनों का अपनापन दिखे ना आसपास
सलाखों में शोक का समंदर लगता है
आदमी को आदमी से डर लगता है।
डॉ. सुनील ‘सावन’
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।
9044974084

आया होली का त्यौहार
शंकरत्व के बिना सब निर्मूल है
देश के मजबूर किसान
मैं मजदूर हूं
लड़ना ही है तो लड़ो मित्रों 