भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की पुरजोर मांग की है। इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर जनभावनाओं से अवगत कराया।विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि भगवान परशुराम जयंती न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जाती है। यह पर्व भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का प्रतीक है, जिसे ब्राह्मण समाज सहित सभी धर्मावलंबी बड़े सम्मान और भक्ति भाव से मनाते हैं।अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सरकार इस दिशा में कदम उठाती है तो इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और अधिक मजबूत होगा।विधायक की इस पहल को क्षेत्रीय जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सराहा जा रहा है, जिससे यह मांग अब और अधिक व्यापक रूप लेती जा रही है।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 