कानपुर में ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ के तहत संवाद सत्र व प्रतियोगिता का आयोजन, बुजुर्गों के सम्मान और नैतिक मूल्यों पर दिया गया जोर
अटल वयो अभ्युदय योजना की जागरूकता के उद्देश्य से 15 मार्च 2026 को बालाजी पार्क, वाई ब्लॉक, किदवई नगर, कानपुर नगर में संवाद सत्र एवं प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण श्रीनिवास द्विवेदी एवं समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर, जनपद कानपुर नगर के निर्देशन में संस्था श्रृजन सोसाइटी कानपुर नगर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के सम्मान को बढ़ावा देना, पारिवारिक मूल्यों का संरक्षण करना तथा नई पीढ़ी में नैतिक संस्कारों का विकास करना रहा। संवाद सत्र में दादा-दादी एवं नाना-नानी के महत्व तथा परिवार में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान शशिकान्त द्विवेदी (रिटायर्ड बैंक मैनेजर) ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार के अनुभवों का भंडार होते हैं, जिनसे बच्चों को जीवन के संस्कार, परंपराएं और नैतिक मूल्यों की शिक्षा मिलती है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों का सान्निध्य बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान बच्चों को खेलों के माध्यम से भी नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी गई।
संवाद सत्र में प्रतिभागियों ने बुजुर्गों के सम्मान, उनकी देखभाल और परिवार में उनके योगदान को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही यह भी बताया गया कि समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए परिवार और समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में जे०पी० सिंह ने सभी को बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पीढ़ियों के बीच संवाद और आपसी समझ को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में चन्द्रकान्त साहू (सुपरवाइजर), संस्था अध्यक्ष उमा शुक्ला द्विवेदी, संस्था सचिव जे०पी० सिंह, शशिकान्त द्विवेदी (रिटायर्ड बैंक मैनेजर), श्रीकान्त गुप्ता एवं दिनेश मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 