80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी दोनों बहुओं पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर के मदारपुर अवधपुरी थाना कल्यानपुर क्षेत्र की रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला चन्द्रावती ने अपनी ही दोनों बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि पति के निधन के बाद से दोनों बहुएं उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।
चन्द्रावती के अनुसार, 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार की सुबह बड़ी बहू ने उनके ऊपर पानी डालकर उन्हें जबरन उठाया और उनसे अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उनका सामान भी इधर-उधर कर दिया और उन्हें घर से जबरन बाहर कर दिया। महिला का आरोप है कि उनकी दोनों बहुएं उन्हें सम्मानपूर्वक घर में नहीं रहने दे रहे हैं।
पीड़ित बुजुर्ग महिला चंद्रावती ने बताया कि वह दमा की मरीज हैं और उनके पास न तो कोई पैसा है और न ही रहने का सहारा। उनका कहना है कि घर से जुड़े सभी कागजात दोनों बहू के पास हैं और घर पर उनका कब्जा है।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 