प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका जिमनास्टिक प्रतियोगिता में आध्या सिंह को कांस्य पदक
ब्यूरो चीफ लखनऊ वीरेंद्र हांडा की रिपोर्ट
गोरखपुर के बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में 11 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका जिमनास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत Uneven Bars स्पर्धा में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
इस स्पर्धा में आध्या सिंह (Aadhya Singh) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोच, निर्णायक मंडल एवं उपस्थित खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोच रविकांत यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में और खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से सबका ध्यान आकर्षित किया।
कोचों ने बताया कि खिलाड़ी लगातार कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जिसका परिणाम प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी महोदय ने भी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गांधी विचार मंच ने सुनील चौरसिया सावन को किया सम्मानित 