इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की ऐतिहासिक गंगा मेला के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई
कानपुर :- कानपुर के गुजैनी में ऐतिहासिक गंगा मेला के संदर्भ में इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक का आयोजन इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन उमाशंकर त्यागी की अध्यक्षता में की गई, बैठक का संचालन इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय महासचिव गौरव कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया! बैठक में सर्वप्रथम बैठक में आए हुए पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत करते हुए इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन की बेटी की आगामी 11/03/2026 कों होनें वाली शादी समारोह के लिये सभी कों सादर आमंत्रित करते हुये निमंत्रण पत्र का वितरण किया गया तत्पश्चात दिनांक 10/03/2026 कों कानपुर में होने वाले ऐतिहासिक गंगा मेला के सन्दर्भ में चर्चा की गयी और ऐतिहासिक गंगा मेला में संगठन के लगने वाले कैम्प की तैयारियों कों अंतिम रूप देते हुये सभी पदाधिकारियों कों कैम्प की जिम्मेदारी सौपी गयी! आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन उमाशंकर त्यागी एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष जर्नालिष्ट क्लब आर सी मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाकिम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव गौरव कुमार त्रिवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष मुनीष कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आकाश वर्मा, रागिनी देवी सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे!

12 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से पूर्ण थामा एक दूसरे का हाथ
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जमींदार जगन्नाथ ने लड़ी थी लड़ाई किनारे के 18 गांवों सहित शहर के कुछ इलाकों रंग पंचमी का महत्त्व कुछ अलग ही है
औचक निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, डीएम ने वेतन रोका
कानपुर नगर की पहली आईएसओ सर्टिफाइड तहसील बनी घाटमपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एमएसएमई विकास कार्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, 47 दिव्यांगजनों को जारी हुए प्रमाण पत्र 