संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, 47 दिव्यांगजनों को जारी हुए प्रमाण पत्र
कानपुर नगर तहसील घाटमपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से विशेष शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ।
शिविर में दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 71 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। इनमें से 47 दिव्यांगजनों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 20 मामलों को विस्तृत जांच के लिए रेफर किया गया। चार आवेदनों को मानकों के अनुरूप न होने के कारण निरस्त किया गया। जिलाधिकारी ने पात्र दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय कुमार उत्तम ने बताया कि शिविर के दौरान चार दिव्यांगजनों का दिव्यांग पेंशन के लिए पंजीकरण किया गया। सात दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकृत किया गया, जबकि एक दिव्यांगजन को दुकान निर्माण एवं संचालन योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। दो दिव्यांगजनों के आय प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। इसके अतिरिक्त चार दिव्यांगजनों के एनपीसीआई से लिंक बैंक खाते खुलवाए गए।
उन्होंने बताया कि शिविर में चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन विभाग तथा श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों ने भागीदारी कर दिव्यांगजनों को आवश्यक जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर, तहसीलदार घाटमपुर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 