प्रियंका अग्रवाल बनीं इंडस्ट्री की नई ताकत, प्रियंका अग्रवाल का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, प्रियंका अग्रवाल का जोरदार उदय
उपदेश टाइम्स मुंबई
मुंबई (अनिल बेदाग): मॉडलिंग की चमक-दमक भरी दुनिया से निकलकर फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ में अपनी खास पहचान बनाने वाली प्रियंका अग्रवाल आज एक उभरता हुआ चेहरा बन चुकी हैं। ‘विल्स इंडिया फैशन वीक’ और ‘लैक्मे इंडिया फैशन वीक’ जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर रैंप वॉक से करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने अपने आत्मविश्वास और मेहनत से इंडस्ट्री में मजबूत जगह बनाई।
फिल्मों में उन्होंने ‘रेडियो’, ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ और ‘युद्धभूमि 1971 भारत सीमा’ जैसी परियोजनाओं में काम कर अपने अभिनय का दम दिखाया। खासकर ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने सराहा। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की।
विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो में भी प्रियंका का सफर बेहद सफल रहा है, जहां उन्होंने 100 से अधिक प्रोजेक्ट्स में काम किया। ‘जिंदगी लौट आई है’ जैसे गानों में उनकी अदाकारी ने उन्हें नई पहचान दिलाई।
प्रियंका का मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता—लगातार मेहनत और धैर्य ही असली कुंजी है। आज वह न सिर्फ एक सफल कलाकार हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी बनती जा रही हैं।

आस्था की नई परिभाषा लिखेगी “बोलो राधे राधे” “बोलो राधे राधे” में गूंजेगी भक्ति की दिव्य धुन स्वामी रसराज कृष्णदास के स्वर से सजी “बोलो राधे राधे”
रश्मि देसाई का नया अवतार ‘रागा’ रश्मि देसाई ने ‘रागा’ से रचा नया अध्याय ‘रागा’ बनी रश्मि देसाई की पहचान
म्यूजिक वीडियो ‘जश्न की ज़ुबान हूँ मैं’ रिलीज
कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी, कॉमेडी में नया रंग भरेंगी प्रिंसी “जान अभी बाकी है” से बदलेगी प्रिंसी की इमेज
3 जुलाई को ‘नागबंधन’ रचेगा रहस्य और शक्ति की कहानी
‘ऐ अजनबी’: कोक स्टूडियो भारत सीजन 4 की तड़प भरी शुरुआत 