राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के पूर्व निदेशक अंतर्राष्ट्रीय शुगर सम्मेलन को करेंगे संबोधित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
प्रतिष्ठित शुगर टेक्नोलॉजिस्ट और राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के पूर्व निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन को 15-19 सितंबर 2024 तक वियतनाम के क्यू नोन शहर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शुगर सम्मेलन, शुगरकॉन-2024 के दौरान दक्षिण पूर्व एशिया के चीनी उद्योग कर्मियों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है आयोजन सचिव डॉ. ट्रान थान सोन द्वारा प्रोफेसर मोहन से प्रतिनिधियों को संबोधित करने और विविधीकरण के माध्यम से दक्षिण पूर्व एशिया के चीनी उद्योग को टिकाऊ बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने का अनुरोध करते हुए एक निमंत्रण भेजा गया है प्रोफेसर मोहन “दक्षिण पूर्व एशियाई चीनी उद्योग स्थायी भविष्य के लिए रणनीतियाँ” पर सम्बोधन करेंगे, जिसमें चीनी उद्योग के सह-उत्पादों और अपशिष्टों से चीनी और अन्य मूल्य वर्धित उत्पादों के उत्पादन के विभिन्न मॉडलों पर चर्चा की जाएगी वह सम्मेलन में भाग लेने वाले लगभग 20 देशों के प्रतिनिधियों के साथ भारतीय चीनी उद्योग को हरित ऊर्जा के केंद्र में बदलने के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को भी साझा करेंगे दक्षिण पूर्व एशिया में विभिन्न चीनी उत्पादक देशों के अलग-अलग मुद्दे हैं और उन्हें बाजार की आवश्यकता, व्यवहार्यता और प्रौद्योगिकी की उपलब्धता के अनुसार विभिन्न गुणवत्ता वाली चीनी और अन्य मूल्य वर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए अलग-अलग रणनीतियों को अपनाने की आवश्यकता है इस पर जोर देते हुए, प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने कहा कि संबोधन और उसके बाद की बातचीत के दौरान कुछ बिजनेस मॉडल पर भी चर्चा की जाएगी, जिससे उस क्षेत्र के चीनी उद्योग को लाभ हो सकेगा।

प्लास्टर पर अड़ी पड़ोसी की जिद, मामला पहुंचा डीएम तक, गांव में हुआ समझौता
गैस एजेंसियों की लापरवाही पर डीएम सख्त, 3 दिन में बैकलॉग खत्म करने का अल्टीमेटम,दो एजेंसियों पर 11.18 लाख का जुर्माना, सुधार न होने पर एफआईआर के निर्देश
पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिए सात संकल्प, डीएम ने किया वृक्षारोपण,गौरैया संरक्षण को बढ़ावा, विद्यालय परिसर में लगाए गए 10 कृत्रिम घोंसले
डीएम की पहल से बदली जिला पुस्तकालय की तस्वीर, सीएसआर से 20 लाख में हुआ आधुनिकीकरण, अब 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था, प्रतियोगी युवाओं को मिला बेहतर अध्ययन माहौल
पी एल वी (अधिकार मित्र) हेतु क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पानी बचाओ, कमाई बढ़ाओ, खेत तालाब योजना से किसानों को दोहरा फायदा,50% अनुदान पर ‘खेत तालाब’ योजना, वर्षा जल संचयन से बढ़ेगी किसानों की आय 