समाज कल्याण सेवा समिति को मिला शव यात्रा वाहन, मानवता के नाम समर्पित नई पहल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर में मानवता और सेवा भावना को समर्पित सामाजिक संस्था समाज कल्याण सेवा समिति के सेवा प्रकल्पों में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। संस्था को जरूरतमंदों और लावारिस शवों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के उद्देश्य से एक शव यात्रा वाहन भेंट किया गया। यह वाहन दिवंगत स्मृति शेष इंजीनियर सोमदत्त की पावन स्मृति में उनके पिता डॉ. लीला प्रसाद (पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी) एवं माता सावित्री देवी द्वारा समिति को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पोस्टमार्टम हाउस, कानपुर में गरिमामय वातावरण में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लावारिस और निर्धन शवों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की दिशा में यह वाहन मील का पत्थर साबित होगा।
समिति के संचालक धनीराम पैंथर ने दाता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था “नर सेवा, नारायण सेवा” के भाव से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि ऐसे मानवीय कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करें, ताकि असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा और मजबूती से की जा सके।
इस मौके पर प्रमुख रूप से तौफीक अहमद (साजिद सर), पास्टर जितेंद्र सिंह, रमेश चंद्र बौद्धाचार्य, प्रेम शंकर (छोटू) सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
गरीब एवं मेधावी छात्रों को ₹1.65 लाख की छात्रवृत्ति वितरित
जब बुजुर्ग मां ने डीएम से कहा — मेरी बेटी को घर से हटवा दीजिए 