रिवर्स क्लब सेमीफाइनल में, विनर्स को 4 विकेट से हराया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोवर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विनर्स क्लब को 4 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेला गया, जहां दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
पहले बल्लेबाजी करते हुए विनर्स क्लब की टीम 34.5 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिवांशु सचान ने 45 रन और आयुष पांडे ने 27 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में रिवर्स क्लब के नुरैन अली ने 20 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि सत्यम पांडे ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोवर्स क्लब की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 28.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। फैज अहमद ने 38 रन, आदेश कुमार ने 29 रन, सलमान खुर्शीद ने 34 रन नाबाद और राहुल यादव ने 22 रन नाबाद की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। मीशाम अब्बास ने गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैच से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष जीडीके मालवीय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह, पीआरओ नेगी, मनीष मालवीय, आशु मेहरोत्रा एवं मनीष मेहरोत्रा सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
परिणाम : रिवर्स क्लब ने विनर्स क्लब को 4 विकेट से हराया।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 